मुख्यमंत्री योगी बोले-महाकुंभ एकता को बढ़ावा देने का आयोजन,यहां भाई-बहनों की तरह आतें हैं संत

Uttar Pradesh

(प्रयागराज UP)25जनवरी,2025.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले लोगों की महत्वपूर्ण संख्या पर प्रकाश डाला। साथ ही महाकुंभ 2025 को देखने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘हम भाग्यशाली हैं कि हमें महाकुंभ 2025 को देखने का अवसर मिला, पौष पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पीएम मोदी ने सही कहा कि यह सदी का भारत है।

सीएम योगी ने कहा, ‘महाकुंभ एकता को बढ़ावा देने वाला आध्यात्मिक आयोजन है, जहां दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत किया जाता है। भोजन और आश्रय की सभी जरूरतों को भरपूर आशीर्वाद और प्रसाद के साथ पूरा किया जाता है।’ सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि एक साथ बैठना सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक जुड़ाव है, जहां सभी संत भाई-बहनों की तरह आते हैं और भेदभाव को पार करते हैं।

सीएम योगी ने कहा, ‘महाकुंभ के पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। अगले 35 दिनों में यह संख्या बढ़कर 45 करोड़ होने की उम्मीद है। महाकुंभ एक आध्यात्मिक आयोजन है, जो दुनिया के सभी कोनों से लोगों को आमंत्रित करते हुए एकता का संदेश देता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां किसी को भी भोजन या आश्रय की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी के लिए आशीर्वाद और प्रसाद प्रचूर मात्रा में है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *