दलाई लामा को मेट्रोपॉलिटन क्राइसोस्टोमोस सम्मान

Himanchal

(धर्मशाला,हि.प्र.)31अक्टूबर,2026

वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में आयोजित एक विशेष समारोह में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मेट्रोपॉलिटन क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से नवाजा गया।

ऑक्सी डे फाउंडेशन के 15वें वार्षिक ऑक्सी साहस पुरस्कार समारोह में उन्हें मानवता, करुणा और विश्व शांति के लिए किए गए जीवनभर के योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। आयोजकों ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए शांति स्थापना के उनके प्रयास अतुलनीय हैं।

समारोह में दलाई लामा स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से प्रतिनिधि नामग्याल छोडुप ने पुरस्कार ग्रहण किया और उनका संदेश भी साझा किया। संदेश में दलाई लामा ने कहा कि केवल शांति की बात करना काफी नहीं है, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने होंगे। उनका मानना है कि करुणा, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव ही स्थायी शांति का आधार बन सकते हैं।

इस मौके पर यूक्रेन की पत्रकार विक्टोरिया रोशचिना को मरणोपरांत और ईरान के रैपर तोमाज सालेही को भी ऑक्सी साहस पुरस्कार दिया गया। विक्टोरिया को रूसी कारागारों में हो रहे अत्याचारों को सामने लाने के साहस के लिए सम्मानित किया गया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *