(जयपुर,राजस्थान)31अक्टूबर,2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘सपनों की उड़ान – असंभव कुछ भी नहीं’ कार्यक्रम में विशेष योग्यजन युवा साथियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े युवाओं के सपनों और अनुभवों को भी सुना।
कार्यक्रम में एशियन पैरा गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी मोना अग्रवाल, सृष्टि अरोड़ा एवं कृष्णा नागर तथा पद्मभूषण और राजस्थान रत्न डी.आर. मेहता को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विशेष योग्यजन लाभार्थियों को 74 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की तथा युवा विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर प्रतिभा को उचित मंच, हर सपने को साकार करने का अवसर और हर हौसले को नई उड़ान मिले। सरकार प्रत्येक विशेष योग्यजन युवा को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सोशल मीडिया)
