अमेरिकी पर्यटकों की पहली पसंद बन रही धोरों की धरती

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान) 08जून,2025.

राजस्थान ने एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थल की अनूठी छवि के चलते विदेशी पर्यटकों के दिल में खास जगह बना ली है। भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों में से एक बड़ा हिस्सा अब राजस्थान का रुख कर रहा है। वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 96.57 लाख विदेशी पर्यटकों में से 20.72 लाख पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

पर्यटन विभाग के अनुसार यह संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 21.92% की वृद्धि दर्शाती है। वहीं वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों में ही 7.88 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक राजस्थान आ चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश वैश्विक पर्यटन नक्शे पर एक मजबूत पहचान बना रहा है।

अमेरिका और यूरोप बना राजस्थान का सबसे बड़ा बाजार:
विदेशी पर्यटक यात्राओं में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, कनाडा और जापान जैसे देशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

प्रमुख 10 देश जहां से पर्यटकों ने किया राजस्थान भ्रमण

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 64891 135275 157817

देश: यूएसए

वर्ष : 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 29532 29532 128994

देश: यूके

वर्ष : 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 34999 97157 125469

देश: फ्रांस

वर्ष : 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 14886 56388 77868

देश: इटली

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 18303 60220 77797

देश: जर्मनी

वर्ष : 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 15841 48140 68283

देश: ऑस्ट्रेलिया

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 17420 41552 45344

देश: स्पेन

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 5239 20609 26779

देश: आयरलैंड

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 7918 18437 25834
देश: कनाडा

वर्ष: 2022 2023 2024
पर्यटकों की संख्या: 4659 16229 25748
देश: जापान

विदेशी मंचों पर राजस्थान की प्रभावशाली उपस्थिति:
राजस्थान के पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार, राजस्थान की इस उपलब्धि का श्रेय विदेशी स्तर पर आयोजित ट्रेवल मार्ट्स और टूरिज्म फेयर्स में विभाग की सशक्त भागीदारी को जाता है। राजस्थान पर्यटन विभाग ने हाल ही में IFTM टॉप रेसा (पेरिस), WTM (लंदन), FITUR (स्पेन), ITB (बर्लिन), JATA (जापान) जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में हिस्सा लिया। इन आयोजनों में होटल एसोसिएशन्स, ट्रेवल व टूर ऑपरेटर्स तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई, जिससे राजस्थान की वैश्विक दृश्यता और साख में इजाफा हुआ।

इन देशों के पर्यटकों को भा रहा है राजस्थान:
यूके, फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, रूस, यूएसए, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, जापान, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ईरानl(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *