“कांग्रेस में क्लैरिटी, कैपेसिटी, क्रेडिबिलिटी तीनों गायब”-सीएम योगी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)04नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरी तरह अभाव है। जनादेश का अनादर इसी सोच का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति के रूप में सामने आ रही है। इसी अराजक मानसिकता के कारण वे जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अराजकता के खिलाफ जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा को बचाने के संकल्प के साथ बुधवार को वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की अराजक राजनीति पर सवाल उठाते हुए देशवासियों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है( साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *