कुरुक्षेत्र में होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2026

Hariyana

(कुरुक्षेत्र,हरियाणा)9 नवंबर,2026

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 5 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इस वर्ष पश्चिम बंगाल को पार्टनर राज्य के रूप में शामिल किया गया है, जिसकी समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा की विशेष झलक महोत्सव में देखने को मिलेगी।

प्रशासन के अनुसार यह महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। महोत्सव के दौरान गीता पाठ, संत सम्मेलन, शिल्प एवं सरस मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक गीता के संदेश और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *