उत्तराखंड में जनगणना-2027 की डिजिटल स्व-गणना शुरू

Uttarakhand

(देहरादून)16नवंबर ,2026

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानि जनसंख्या गणना के तहत उत्तराखंड में स्व-गणना अभियान की आज 16 नवंबर 2026 से औपचारिक शुरुआत हो गई।

अभियान का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोकभवन में सपरिवार स्व-गणना करके किया। उनके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास पर सपरिवार डिजिटल माध्यम से अपनी स्व-गणना पूरी की। इस कड़ी में जनगणना मंत्री श्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने भी स्व-गणना कर अभियान में भागीदारी निभाई।

स्व-गणना को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड की निदेशक श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने परिसर से LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक श्री परवीन कुमार, उप निदेशक श्री आर.के. बनवारी और सहायक निदेशक श्री संजीव कुमार मौजूद रहे।

यह स्व-गणना सुविधा प्रदेश में 15 दिन तक, 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। प्रदेशवासी https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

निदेशालय ने अपील की है कि स्व-गणना पूरी करने के बाद मिलने वाली विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) को संभाल कर रखें। 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 के बीच जब प्रगणक घर-घर आएंगे, तब उन्हें SE ID दिखाना अनिवार्य होगा ताकि ऑनलाइन भरी गई जानकारी का सत्यापन हो सके। जो परिवार इस अवधि में स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनकी जानकारी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर नियत प्रक्रिया से दर्ज की जाएगी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *