मुक्त विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह आयोजित

Uttarakhand

(देहरादून )18नवंबर,2026.

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल में बुधवार को एकादश दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में अध्ययन पूर्ण करने वाले कुल 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी उपाधियां डिजिलॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 36 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं 8 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि दी गई। इस अवसर पर पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लेखक अश्वनी लोहनी को मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के अध्यक्ष और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने दीक्षांत उद्बोधन दिया और मुक्त शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने सभी उपाधि धारकों को बधाई देते हुए कहा कि यह समारोह केवल उपाधि प्राप्ति नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का संकल्प शिक्षा के माध्यम से ही पूरा होगा। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *