(लखनऊ,UP)21नवंबर,2026
कौशल को सम्मान और प्रतिभा को पहचान देने के संकल्प के साथ लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत सिंह जी भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, उमंग और नई उम्मीदों से भरा हुआ था, जहां हर ओर युवाओं के हुनर की चर्चा हो रही थी।
कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों एवं प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले युवाओं ने अपने परिश्रम, लगन और हुनर से यह मुकाम हासिल किया। मंच पर जब उनके नाम पुकारे गए तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाले समय में कागज की डिग्री से ज्यादा हुनर की कीमत होगी। कोई भी एआई स्किल की जगह नहीं ले सकता। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना ही सम्मान मिलना चाहिए। समाज में हुनरमंद युवाओं को बराबर का दर्जा मिले, यही नए भारत की पहचान होगी।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और यहां के युवाओं को कौशल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
डबल इंजन सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के हुनर को निखारने, उन्हें रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रयास कुशल मानव संसाधन के निर्माण के साथ आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।(साभार सोशल मीडिया)
