(पटना,बिहार)24नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना स्थित संकल्प सभागार, लोकसेवक आवास, पटना में AI एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर की स्थापना हेतु टाइगर एनालिटिक्स के साथ बिहार सरकार ने MoU किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव है, जिससे युवाओं के लिए उच्च कौशल एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आत्मविश्वासपूर्वक कहा कि बिहार बनेगा AI और डिजिटल नवाचार का नया केंद्र। उन्होंने कहा कि यह समझौता बिहार को तकनीक, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में नई ऊंचाई पर ले जाएगा। राज्य के युवाओं को अब अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय कंपनियों में काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नए सेंटर के माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और राज्य देश के अग्रणी डिजिटल राज्यों में शामिल होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, टाइगर एनालिटिक्स के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।(साभार सोशल मीडिया)
