गोरखपुर नगर निगम,नगरीय क्षेत्र की 2077 दुकानों का तय हुआ नया किराया

Uttar Pradesh

(गोरखपुर)05अक्टूबर,2024.

बता दें कि गोरखपुर नगर निगम ने अपनी दुकानों के लिए नया किराया निर्धारित कर लिया है। बहुत जल्द सत्यापन का कार्य भी शुरू हो जाएगा। निगम का दावा है कि नई दरें वर्तमान बाजार दर से काफी कम हैं।

25 साल से अधिक समय से निगम की करीब 2077 दुकानों का किराया नहीं बढ़ पाया था। नई दर में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। निगम प्रशासन के अनुसार पुरानी दरों के निर्धारण के समय कई गड़बड़ियां की गईं थीं। नई दरों में एकरुपता रहेगी।

दो महीने पहले हुई बोर्ड बैठक में नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाते हुए दुकानों का किराया भी बढ़ाने का निर्णय किया था। 25 साल से अधिक समय से निगम की करीब 2077 दुकानों का किराया नहीं बढ़ पाया था।

गोरखपुर नगर निगम की कई दुकानों का किराया गुमटी या फिर प्राइवेट कियोस्क से भी काफी कम है। जबकि, निगम से कम दर पर दुकान आवंटित कराकर तमाम मूल आवंटियों ने उसे मोटे किराए पर उठा दिया है। इन दुकानों का 130 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये मासिक किराया है, जबकि गोलघर, मोहद्दीपुर समेत कई प्रमुख बाजारों में न्यूनतम किराया भी निगम के किराए से कई गुना अधिक है।

नई दर में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। निगम प्रशासन के अनुसार पुरानी दरों के निर्धारण के समय कई गड़बड़ियां की गईं थीं। एक ही बाजार के समान क्षेत्रफल वाली दुकानों का किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया था। दावा है नई दरों में किराए में एकरूपता है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *