पूरे प्रदेश में शुरू हुआ “स्कूल चलो अभियान”

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)01अप्रैल,2025.

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश भर में स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में इसकी व संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,बरेली कॉलेज मैदान, बरेली से अभियान की शुरुआत की। इसके तुरंत बाद प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की गई।

उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिलों में भी सीएम के कार्यक्रम का लाइव किया जाए। साथ ही डायट, ब्लॉक संसाधन केंद्र व विद्यालयों में भी इसका लाइव प्रसारण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल को पहले दिन सभी स्कूलों को फूल, पत्ती आदि से सजाया गया। बच्चों का स्कूल आने पर रोली, टीका लगाकर स्वागत किया गया। मिड डे मील में हलुवा, खीर आदि बनाकर बच्चों को दिया गया।

नए सत्र के पहले दिन की शुरुआत रौनक भरी दिखी। विभाग ने अलग अलग अधिकारियों की भी इसके लिए ड्यूटी लगाई है। ताकि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों का नामांकन भी बढ़ाने के लिए आगे के दिनों में अभियान चलाया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *