(प्रयागराज UP)02अप्रैल,2025.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को प्रयागराज जिला अदालत का प्रशानिक न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल कौशांबी व न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान प्रतापगढ़ जिला न्यायालय की प्रशानिक न्यायधीश बनाई गई हैं। सोमवार को मुख्य न्यायधीश अरुण भंसाली के निर्देश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के 68 जजों को प्रदेश के 75 जिला अदालतों के प्रशानिक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसके मुताबिक, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ बुलंदशहर, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा लखनऊ, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी आगरा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह वाराणसी, न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ आजमगढ़, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय गाजियाबाद के प्रशानिक न्यायाधीश बनाए गए है। जबकि न्यायमूर्ति जयंत कुमार बनर्जी अलीगढ़, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गौतम बुद्ध नगर, न्यायमूर्ति इरशाद अली अमेठी, औरैया, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव कानपुर नगर, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बरेली, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता मेरठ, न्यायमूर्ति अजीत कुमार एटा व कासगंज जिला अदालत की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार जौनपुर, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन सहारनपुर, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा मुजफ्फरनगर, न्यायमूर्ति अजय भनोट गोरखपुर, संत कबीरनगर, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी मुरादाबाद, न्यायमूर्ति मनोज बजाज सुल्तानपुर, न्यायमूर्ति प्रकाश पाड़िया रमाबाई नगर, न्यायमूर्ति अलोक माथुर झांसी,न्यायमूर्ति पंकज भाटिया सीतापुर,न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया को फैजाबाद का प्रशासनिक न्यायाधीश बनाया गया है(साभार एजेंसी)