चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं मोदी, यूपीएमआरसी ने शुरू की तैयारियां

Uttar Pradesh

(कानपुर UP)14अप्रैल,2025.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नयागंज या कानपुर सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। वे नवनिर्मित स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर रविवार को यूपीएमआरसी ने इन स्टेशनों में विशेष तैयारियां शुरू कीं। नयागंज से ही हरी झंडी दिखाए जाने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग की व्यवस्था ज्यादा बेहतर होने की वजह से मेट्रो रेल के अधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री इसी स्टेशन में जाकर उद्घाटन कर सकते हैं। चुन्नीगंज या बड़ा चौराहा से भी ऐसा संभव है। चूंकि कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन में आवागमन, पार्किंग स्थल की कमी और रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों की अधिकता है। इसलिए इस स्टेशन में पीएम के जाने की संभावना सबसे कम जताई जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है।

ये है मेट्रो के अधिकारियों की योजना:
उधर, मेट्रो के अधिकारियों ने योजना बनाई है कि काॅरिडोर-1 के भूमिगत सेक्शन के शुरुआती पांचों स्टेशनों में पहली यात्री ट्रेन में 30 स्कूली बच्चों को बैठाकर रवाना किया जाए और इस ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएं। इसके बाद वह स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्रियों, वरिष्ठतम अधिकारियों के साथ दूसरी ट्रेन से सफर करें।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *