170 परियोजनाओं का सीएम योगी द्वारा लोकार्पण

Uttar Pradesh

(गोरखपुर,UP)29अगस्त,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर के राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में गोरखपुर नगर निगम एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक निधि से निर्मित कल्याण मंडपम् का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शहरी सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ नगरीय अधोसंरचना और बेहतर जनसुविधाओं के विकास पर निरंतर बल दिया जा रहा है। गोरखपुर में हो रहे विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार कर रहे हैं।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *