(महराजगंज,UP) 07मई,2024.
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजुरी में क्रिकेट खेल रहे एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मुजुरी निवासी अमरनाथ पासवान का 18 वर्षीय पुत्र मन्नू पासवान गांव के खेत में साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी अचानक हल्की बारिश सुरु हो गई। इसी दौरान जोर जोर से आकशीय बिजली भी गरजने लगी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक अचानक आकाशीय बिजली मन्नू के ऊपर गिर गया। जिससे घटना स्थल पर मन्नू बुरी तरह से झुलस गया और दर्दनाक मौत हो गई। वहीं क्रिकेट खेल रहे अन्य युवक बाल बाल बच गए। युवक के अन्य साथियों ने इस बात की सूचना उसके परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनो द्वारा उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झूलसे युवक को मृत घोषित कर दिया। वही इस संबंध में पूछे जाने पर पनियरा प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।