(लखनऊ UP )18जून,2025.
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी पर मंगलवार को दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान निरस्त हो गई। वापसी में भी यह विमान निरस्त रहा। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं शारजाह का विमान करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचा।
दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएसक्स 194 सुबह 7:50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर आता है। वापसी में यह विमान एक घंटे बाद सुबह 8:50 बजे उड़ान भरता है। मंगलवार को यह विमान दुबई से लखनऊ नहीं आया। इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में वापसी में भी उड़ान निरस्त रही। वहीं, शारजाह से इंडिगो विमान 6ई 1424 सुबह 7:15 बजे के बजाय करीब तीन घंटे की देरी सुबह 10:12 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा।
इसके अलावा मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 677 करीब दो घंटे, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 1.45 घंटे की देरी से आई। लखनऊ से जाने वाले विमानों में मुंबई की फ्लाइट आईएक्स 1235 करीब तीन घंटे, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब दो घंटे, दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।(साभार एजेंसी)