भारतीय सेना “पहली बार” निकली फाचू कांडी ट्रैकिंग पर

Uttar Pradesh

(हिसार) 19मई ,2024.

भारतीय सेना का 14 सदस्य दल निकला है हिसार से फाचू कांडी ट्रैकिंग पर ।156 किमी की दूरी को चौदह सदस्य दल 12 दिनों में करेंगे पूरा। फाचू कांडी , फुलारा रिज , सरूताल ट्रैक शामिल।।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में समुद्र तल से 8936 फीट की ऊंचाई पर स्थित है फाचू कांडी बुग्याल,
पर भारतीय सेना का ट्रैकिंग दल हरियाणा के हिसार से फाचू कांडी के लिए रवाना हो गये है।
इस अभियान को हिसार छावनी में डॉट ऑन टारगेट डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमित तलवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौरतलब है कि सप्त शक्ति कमांड के डॉट ऑन टारगेट डिवीजन की चौदह सदस्यीय टीम ने चुनौतीपूर्ण बुग्याल फाचू कांडी (8936 फीट) ट्रैकिंग अभियान के लिए निकले है । बारह दिनों तक चलने वाला यह कठिन ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री घाटी में किया जाएगा। फाचू कांडी पास में मुख्य 3 ट्रैक, जिसमें फुलारा रिज ट्रैक, सरूताल ट्रैक और फाचू कंडी पास शामिल है। यह अभियान उत्तरकाशी के मोरी से शुरू होकर 156 किमी की दूरी तय करके फाचू कांडी शिखर पर समाप्त होगा।
इस टीम में दो कमीशंड अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और दस अन्य रैंक शामिल हैं जिसका नेतृत्व कैप्टन मिश्रा कर रहे है।
बता दें कि पर्वतारोहण एक साहसिक गतिविधि के रूप में भारतीय सेना द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। यह हमारे सैनिकों में वीरता, भाईचारा और सामंजस्य पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *