15 सितंबर के बादnभारी बारिश की चेतावनी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)13सितम्बर,2025.

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ में उमस और गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। यूपी के तराई इलाकों में बीते दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक थोड़ी सुस्ती के बाद 15 सितंबर से मानसूनी बारिश दोबारा जोर पकड़ेगी। दक्षिणी ओडिशा के तट पर विकसित हो रहे एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी से शुरू होकर तराई और मध्यांचल में मध्यम से भारी बारिश होगी। इधर 13 और 14 सितंबर के लिए माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश की परिस्थितियां बनी रहेंगी।

शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई बरेली, पीलीभीत, बिजनाैर, मुजफ्फरनगर आदि में अच्छी बारिश देखने को मिली। गोरखपुर, महाराजगंज समेत कुछ पूर्वी तराई में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह दक्षिणी ओडिशा तट पर एक नया कम दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके असर से 15 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

दो दिन सुस्त रहेंगे बादल, तब तक उमस से नहीं मिलेगी राहत:
राजधानी में शुक्रवार को दोपहर बाद अमाैसी व शहर के कुछ बाहरी इलाकों में मामूली फुहारें पड़ीं। इससे राहत के बजाय उमस भरी गर्मी में और इजाफा हो गया। शुक्रवार को दिन में ज्यादातर समय तीखी का सामना हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो दिन तक राजधानी में उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में 15 से 17 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके पहले यदाकदा छिटपुट बूंदाबांदी की घटनाएं देखने को मिली सकती हैं। हालांकि,ये बारिश कुछ मिनटों के लिए ही होगी। अच्छी बारिश के लिए दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *