(मंदसौर,मध्यप्रदेश )13सितम्बर,2025.
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने गांधी सागर डैम के बैक वाटर में चौथे रिट्रीट मेले का आयोजन किया है।12 सितंबर से शुरू हुए 2 दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ।इस मौके पर देश-विदेश के पर्यटकों की भागीदारी करने के लिए सरकार ने निजी कंपनी के जरिए विशेष सुविधाओं का भी इंतजाम किया है। यहां वाटर स्पोर्ट की ढेर सारी गतिविधियां होंगी. इसके साथ ही और भी कई प्रकार की रोमांचक एक्टिविटी कराने की तैयारी है।
गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट का चौथा संस्करण:
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट की हाल में घोषणा की है. मंदसौर स्थित गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट का चौथा संस्करण इसमें शामिल किया. गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का चौथा संस्करण 12 सितम्बर बैकवॉटर क्षेत्र में प्रारंभ होगा. गुजरात की निजी कंपनी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से विकसित यह रिट्रीट लक्ज़री कैंपिंग, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक गतिविधियों भरा होगा. गांधीसागर में अब टेंट सिटी में पर्यटक हॉट-एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कायाकिंग और मोटर बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।
गांधीसागर अभयारण्य में सफारी का आनंद भी लें:
रोमांचक गतिविधियों के साथ ही पर्यटक बांध से कुछ ही दूर हिंगलाजगढ़ किले की हेरिटेज ट्रेल और गांधीसागर अभयारण्य में वन्यजीव सफारी के साथ ही ग्रामीण जीवन के वास्तविक अनुभवों का भी आनंद ले सकेंगे. बांध एरिया में लगभग 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला एक बटरफ्लाई गार्डन भी विकसित किया गया है, जिसमें तितलियों को आकर्षित करने के लिए 4,000 से अधिक पोषक (होस्ट) और पराग (नेक्टर) प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं. पहले से ही 40 से अधिक तितली की प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं।
बटरफ्लाई गार्डन रहेगा आकर्षण का केंद्र:
इसके अलावा इस सीज़न में चतुर्भुज नाला की प्राचीन शैलचित्र कला से प्रेरित रॉक आर्ट इंटरप्रिटेशन ज़ोन तथा बायोडायवर्सिटी वॉक जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है. इससे पर्यटक इस क्षेत्र की पारिस्थितिक स्थिति से और गहराई से जुड़ सकेंगे. गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट के माध्यम से पर्यटक इस बार गाइडेड बटरफ्लाई गार्डन टूर, नेचर वॉक, बर्ड वाचिंग जैसे प्राकृतिक अनुभव के साथ प्रकृति से जुड़ सकेंगे. इसके साथ ही यहां वाटर स्पोर्ट्स में स्पीड बोट, कयाकिं जेट स्की जैसे एडवेंचर भी कर सकेंगे।
