(लखनऊ,UP)01अक्टूबर,2025.
उत्तर प्रदेश पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गोयल ने निर्देश दिया कि त्योहार पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। त्योहार पर कम से कम शटडाउन लें। अपरिहार्य स्थिति में जब भी शटडाउन लें, उसके बारे में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी वाकिफ कराया जाए।
आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए काॅर्पोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी करें। कटौती मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर लें। वितरण के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना फोन जरूर उठाएं। 1912 पर आने वाली शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। राजस्व वसूली बढ़ाएं।
बिजली चोरी रोकने एवं विद्युत बिल वसूलने के लिये लगातार प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि हर डिस्काॅम में अच्छा कार्य करने वाले 10 बेहतर अधिशासी एवं 20 सहायक अभियंताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सीतापुर के मुख्य अभियंता द्वारा सीतापुर की जगह सिधौली में कार्यालय बनाकर बैठने पर सख्त नाराजगी जताते हुये तत्काल कार्यालय सीतापुर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए(साभार एजेंसी)
