(लखनऊ,UP)06अक्टूबर,2025.
नगर निगम की टीम ने सोमवार को सहारा शहर पर पूरी तरह से कब्जा ले लिया। बीते शनिवार को नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे के बोर्ड लगा दिए थे लेकिन वहां बने आलीशान मकान में सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय और उनका स्टाफ रह रहा था। जिसे खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से बीते बुधवार को तीन दिन का नोटिस दिया गया था।
इस बीच सहारा के कर्मचारी बृहस्पतिवार से बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सोमवार को पूरी तैयारी के साथ पहुंची नगर निगम टीम ने वहां बने मकान का भी कब्जा ले लिया। नगर निगम के प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद ने बताया सहारा शहर की जमीन पर पहले ही कब्जा ले लिया गया था अब वहां बने मकान का भी कब्जा ले लिया गया है। नगर निगम में 170 एकड़ जमीन सहारा हाउसिंग कॉरपोरेशन को 1994 लीज पर आवंटित की,शर्तों के उल्लंघन और लीज का समय समाप्त होने के बाद नगर निगम ने 10 दिन पहले सहारा शहर की पुलिस निरस्त कर जमीन पर अपने कब्जे के बोर्ड लगा दिए थे(साभार एजेंसी)