पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई 12 टन राहत सामग्री

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)20अक्टूबर,2025.

टीम लखनऊ, सिटी मांटेसरी स्कूल और आलमबाग गुरुद्वारा कमेटी की ओर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 12 टन खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामग्री रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भेजी गई। मौके पर टीम लखनऊ के संरक्षक हजरत मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली और मुरलीधर आहूजा ने कहा कि यह राहत सामग्री पीड़ितों की मदद में बड़ा योगदान करेगी। टीम लखनऊ के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि यह मानवता की सेवा में एक बड़ा कदम है। गुरुद्वारा के जनरल सेक्रेटरी रतनपाल सिंह गोल्डी ने इसे गर्वपूर्ण प्रयास बताया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *