गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर,अवकाश 25 नवंबर को

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)20नवंबर,2025.

श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर पूर्व में घोषित अवकाश अब 25 नवंबर मंगलवार को होगा। पूर्व में यह अवकाश 24 नवंबर को घोषित था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस साल के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि बदली है।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासन स्तर पर विचार के बाद यह बदलाव किया गया है। पूर्व आदेश को इस सीमा तक संशोधित समझा जाए। इस नए आदेश के अनुसार 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया जाता है। इसके लिए अवकाश सूची में आवश्यक संशोधन किया गया है। चूंकि सचिवालय प्रशासन की अवकाश सूची में यह र्निबंधित अवकाश है, इसलिए यहां पर 25 को भी र्निबंधित अवकाश रहेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *