एटीएस ने बांग्लादेशी महिला को किया गिरफ्तार

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)29नवंबर,2025.

राजधानी लखनऊ में शनिवार को यूपी एटीएस ने ठाकुरगंज इलाके से एक बांग्लादेशी महिला और उसके फर्जी दस्तावेज बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। महिला फर्जी दस्तावेज के सहारे चोरी छिपे यहां किराये पर रह रही थी। एटीएस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।

उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ उनके संगठित गिरोह से निपटना भी चुनौती है। यूपी एटीएस लगातार ऐसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इसके बावजूद उनकी संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर बीते दो वर्षों के दौरान ऐसे कुछ गिरोह का खुलासा हुआ जो घुसपैठ कराने के साथ भारतीय नागरिकता के दस्तावेज बनवाने और मानव तस्करी में शामिल थे।

हाल ही में सीएम योगी ने प्रदेश में घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने और सत्यापन के बाद वापस उनके देश भेजने का आदेश दिया है। यूपी एटीएस बीते आठ वर्ष में करीब 200 बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि इनको वापस भेजने की कवायद नहीं हो सकी। केवल बड़े शहर ही नहीं, छोटे जिलों में भी घुसपैठियों ने अपने ठिकाने बना लिए हैं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *