अंतर-विभागीय समिति की बैठक आहूत

National

(नई दिल्ली)2जनवरी,2026.

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव श्री एम नागराजू ने आज अंतर-विभागीय समिति (आईडीसी) बैठक की अध्यक्षता की। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और भारतीय रिज़र्व बैंक के सदस्य मंत्रालयों/विभागों ने भाग लिया । यह बैठक भारत में अपनी शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय/सहायक कंपनियां खोलने के इच्छुक विदेशी बैंकों के संबंध में आरबीआई से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान, उचित विचार-विमर्श के बाद, समिति ने अपने समक्ष रखे गए प्रस्तावों की अनुशंसा की।

आईडीसी एक समिति है जिसमें वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), नोडल विभाग के रूप में, विदेशी और घरेलू बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। आम सहमति पर पहुंचने से पूर्व समिति सदस्य मंत्रालयों/विभागों जैसे गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से संबंधित मामलों पर परामर्श करती है और उनकी राय लेती है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *