सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज

UP / Uttarakhand

(अयोध्या,UP)26मार्च,2026.

पावन नगरी अयोध्या में धार्मिक उत्सवों की शृंखला के बीच परकोटा के सूर्य मंदिर के शिखर पर गुरुवार को विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में यह आयोजन साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा हुआ। इससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

गुरुवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आचार्यों द्वारा पूजन-अर्चन के उपरांत विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया। जैसे ही शिखर पर ध्वज फहराया गया ‘जय श्री राम’ और सूर्य नारायण के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में संत एवं भक्त मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *