असम चुनाव के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा बनाये गये “स्टार प्रचारक”

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)28मार्च,2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी शामिल किया गया है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए एकल चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस की 40 सदस्यीय स्टार प्रचारक सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता शामिल हैं। दीपेंद्र हुड्डा को इस सूची में जगह देकर पार्टी ने असम में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने का संकेत दिया है।

दीपेंद्र हुड्डा असम के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां और जनसभाएं संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हुड्डा की जनसंपर्क क्षमता और युवा नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। असम कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर दीपेंद्र हुड्डा पार्टी की चुनावी तैयारियों को और गति प्रदान करेंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *