दिल्ली सहित इन राज्यों में दिन गर्मी का रेड अलर्ट

National

(नई दिल्ली)20मई,2026.

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने चेतावनी दी है और कहा कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत लगातार हीटवेव की चपेट में हैं। उनका यह स्थिति आने वाले सात दिनों तक रह सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी है पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से लेकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हीटवेव की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में गर्मी कम रहती है, लेकिन इस बार वहां का भी तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है।

मौसम विभाग की तरफ से दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के लि आने वाले तीन दिनों का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच सकता है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब है कि गर्मी से स्वास्थ्य को बहुत बड़ा खतरा है। सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट:
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी बहुत तीव्र रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 47 डिग्री के आसपास जा सकता है। गंभीर हीटवेव की स्थिति रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के लिए आने वाले सात दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बनी रहेगी हीटवेव की स्थिति:
वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति रहेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में आज और कल तक गर्मी रहेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी और लंबे समय तक बनी रह सकती है। इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान के थार रेगिस्तान से गर्म और सूखी हवा ला रही हैं। अभी मानसून दूर है, जिसकी वजह से नमी नहीं बढ़ पा रही है। दिन की तेज धूप और रात में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *