गन्ना किसानों को ₹3.22 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)28मई ,2026.

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को भुगतान के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार के अनुसार, वर्ष 2017 से लेकर अब तक किसानों को कुल 3,22,722 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना उत्पादन, दोनों ही मामलों में देश में सबसे ऊपर आ गया है।

90 प्रतिशत किसानों के खाते में पहुंचा पैसा:
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चालू पेराई सत्र 2025-26 में अब तक किसानों को 30,831.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कि कुल किसानों का लगभग 90 प्रतिशत है। जिन चीनी मिलों का भुगतान बचा है, उन्हें भी जल्द पैसा देने के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान की यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों का काम खत्म हो गया है। इसके अलावा, स्मार्ट गन्ना किसान प्रणाली के जरिए गन्ना पर्ची, कैलेंडर और क्षेत्रफल से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। अब किसानों को उनकी पर्ची सीधे मोबाइल पर मिल रही है।

गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी:
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब अगेती (जल्दी तैयार होने वाली) प्रजाति के गन्ने का दाम 400 रुपये और सामान्य प्रजाति का दाम 390 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। सरकार के अनुसार, इस फैसले से प्रदेश के 48 लाख गन्ना किसान परिवारों को करीब 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ हुआ है।

चीनी की रिकवरी में महाराष्ट्र और कर्नाटक भी छूटे पीछे:
आंकड़ों के अनुसार, पेराई सत्र 2025-26 में यूपी में कुल 121 चीनी मिलें चल रही हैं। इनमें 3 राज्य चीनी निगम की, 23 सहकारी संघ की और 95 निजी क्षेत्र की मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने 877.96 लाख टन गन्ने की पेराई करके 89.68 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

सरकार के मुताबिक, औसत चीनी निकासी दर के मामले में भी उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यूपी का औसत चीनी परता 10.21 प्रतिशत रहा, जबकि महाराष्ट्र का 9.49 प्रतिशत और कर्नाटक का 8.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में 210 मिलें होने के बावजूद यूपी का प्रदर्शन उससे बेहतर रहा है।(साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *