(चंडीगढ़,पंजाब)16जुलाई,2026
पंजाब में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को आज लाइसेंस मिलेंगे। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नई राशन डिपो अलाटमेंट पॉलिसी के तहत लाइसेंस जारी करेंगे।
नई नीति के तहत 2800 में से 633 डिपो अनुसूचित जाति, 199 पिछड़े वर्ग, 181 पूर्व सैनिक, 39 स्वतंत्रता सेनानी, 156 दिव्यांगजन और 17 दंगा पीड़ित परिवारों को अलॉट होंगे। नए राशन डिपो खुलने से करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को घर के पास राशन मिलेगा।
सरकार अभी 14000 राशन डिपो के जरिये स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों तक मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट मुहैया करवा रही है। हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना मान सरकार का मुख्य लक्ष्य है(साभार एजेंसी)
