55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)19जुलाई,2026

उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को गोरखपुर में सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए प्रदेश के 55 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, अयोध्या समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मेरठ और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *