(महराजगंज,UP)19जुलाई,2026
जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा मानसून के दृष्टिगत झुलनीपुर बैराज और नारायणी नदी के दाएं किनारे स्थित तटबंधों का निरीक्षण किया गया।
तटबंधों पर मिट्टी का पर्याप्त स्टॉक, रेंटकट सुदृढ़ीकरण एवं सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
डीएम महराजगंज ने उक्त के साथ ही नारायणी पूजा स्थल के विकास तथा नदी में वाटर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उनके द्वारा सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा गया।(साभार)
