(नई दिल्ली)19जुलाई,2026.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने जापान ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने फाइनल मैच में तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया और दो साल से अधिक समय बाद अपना पहला खिताब जीता।
इसके साथ सिंघू ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गईं. रविवार (19 जुुलाई) को जापान ओपन के फाइनल मैच में 31 साल की सिंधू ने लगातार आक्रमण के साथ-साथ रणनीतिक अनुशासन और अहम पलों में संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की।
यह पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का दिसंबर 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट जीतने के बाद पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है. साथ ही, इस जीत के साथ ही सिंधु का सुपर 750 या उससे ऊपर का खिताब जीतने का सात साल का इंतजार भी खत्म हो गया. सिंधू ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
50 मिनट तक चले मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की, पहले दो पॉइंट जीते और तीसरे पॉइंट के लिए सफल चुनौती देकर शुरुआती 3-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, यामागुची ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया. जिसके बाद सिंधु ने कुछ गलतियां की, जिसका फायदा उठाकर यामागुची 9-7 से बढ़त बना ली।
मिड-गेम इंटरवल के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो सिंधु का अंदाज बिल्कुल अलग था. वह अपने अटैक में कहीं ज्यादा आक्रामक दिखीं, उन्होंने यामागुची को बैकफुट पर धकेल दिया और अपनी बढ़त को 16-12 तक पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था और स्कोर 17-17 पर बराबर हो गया. हालांकि, भारतीय स्टार ने लगातार चार पॉइंट जीतकर पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया।(साभार एजेंसी)
