(अमृतसर,पंजाब)19जुलाई,2026.
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को अपनी माता के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी धारण की और गुरु घर में देश की खुशहाली, सर्वजन कल्याण तथा अपनी पार्टी की प्रगति के लिए अरदास की।
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर पत्रकारों से बातचीत की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में की। उन्होंने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की इच्छा थी कि लोक जनशक्ति पार्टी का देशभर में विस्तार हो। इसी सोच के तहत पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सभी सीटों पर तैयारी कर रही है और आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। (साभार एजेंसी)
