पेपर लीक प्रकरण:फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठन के निर्देश

National

(नई दिल्ली)23जुलाई,2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन से पेपर लीक से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा और दोषियों को जल्द सजा मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री ने इसे विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की श्रृंखला का हिस्सा बताते हुए कहा कि सरकार हर हाल में युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *