332 नायब तहसीलदार,तहसीलदार के पद पर पदोन्नत

Uttarakhand

(लखनऊ,UP)14अगस्त,2026.
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2026-27 के लिए नायब तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर पात्र नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-10 (56,100-1,77,500 रुपये) वेतन मिलेगा। आदेश में पदोन्नति के साथ कार्यभार ग्रहण करने तथा निर्धारित शर्तों और निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी प्रावधान किए गए हैं। यह पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत की गई है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *