जापानी कंपनियां करेंगी 3000 करोड़ का निवेश

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP) 19अगस्त,2026

उत्तर प्रदेश में जापान की कंपनियां यूपी में 3000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगीं। यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लि. और मिंडा कॉरपोरेशन लि. के 3195 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग की गई। यीडा क्षेत्र में लगने वाली इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सम्मेलन के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ व बिजनेस लीडर्स के साथ गोलमेज बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी में निवेश के लिए हर सहयोग मिलेगा। यहां निवेशकों को प्रशिक्षित व सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध होगा। एस्कॉर्ट्स कुबोटा यीडा के सेक्टर-10 में 2029 करोड़ से ट्रैक्टर और उपकरण संबंधी उत्पादों का निर्माण करेगा। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *