वरिष्ठ महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा-उपहार

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)26अगस्त,2026.

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।

योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की मातृशक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिनों की नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उन्हें हृदय से बधाई दी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *