सीएम योगी द्वारा “स्टार्ट अप नीति 2026” का विमोचन

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)28अगस्त,2026

उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार में ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है।

आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक एवं 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026’ पुस्तिका का विमोचन एवं ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का शुभारंभ भी हुआ। साथ ही, नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र का वितरण व भारत इनोवेट्स में चयनित प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर आप सभी उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों एवं उद्यमियों को हार्दिक बधाईयां दीं।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *