(चंडीगढ़, हरियाणा)29अगस्त,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नूंह में मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक की अध्यक्षता कर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास, सिंचाई और साइबर सुरक्षा से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹30.43 करोड़ की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेवात क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी और स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।(साभार सू वि)
