सीएम सैनी का “फिल्म एक्सपो इंडिया” में प्रतिभाग

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)29अगस्त,2926

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में आयोजित ‘फिल्म एक्सपो इंडिया’ कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवा फिल्मकारों से नई तकनीक को अपनाने के साथ अपनी जड़ों, संस्कृति और मिट्टी की खुशबू को अपनी कहानियों में बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा कहानियों की धरती है, जहां गांव की चौपाल से लेकर साइबर सिटी तक विविधता के अनेक रंग हैं। फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 और सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। रोहतक स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के सहयोग से एक बड़े फिल्म महोत्सव के आयोजन का भी प्रस्ताव है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *