सीएम चौधरी द्वारा इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना

Bihar

(पटना,बिहार)05सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से बिहार की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर के तीसरे तल पर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और उन्हें झूला झुलाया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिहार निरंतर तरक्की के पथ पर आगे बढ़ते हुए समृद्ध बने और भारत विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बने, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *