सीएम चौधरी द्वारा “श्रीकृष्ण महोत्सव” का शुभारंभ

Bihar

(पटना, बिहार) 06सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव 4.0-2026 ‘कान्हा के रंग, उत्सव के संग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मरीन ड्राइव के समीप तीन बड़े मैदान विकसित किए जाएंगे, जिनमें से एक का नाम ‘रामलीला मैदान’ रखा जाएगा। मार्च 2027 तक दशहरा कमेटी ट्रस्ट को मरीन ड्राइव के पास मैदान उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य की विजय का संदेश दिया। उनके जीवन एवं संदेशों से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण महोत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दशहरा कमेटी ट्रस्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बिहार की सनातन एवं भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *