संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माता है शिक्षक -सीएम सैनी

Hariyana

(पंचकूला,हरियाणा)06सितंबर,2026

शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने बताया कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ाकर ₹18,538 करोड़ किया गया है तथा इस वर्ष 250 विद्यालयों को सीएम-ईईई स्कूलों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से उच्चतर, तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। AI और रोबोटिक्स के दौर में शिक्षक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हुई है। मशीन सूचना दे सकती है, लेकिन संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का कार्य शिक्षक ही करता है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *