बागवानी किसानों के हित में सरकार की पहल

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)26सितंबर,2026.

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है ‌।ककृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बागवानी किसानों के हित में राज्य सरकार की बड़ी पहल की जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुपालन में अब किसानों को फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेषों, मिट्टी और पानी के नमूनों की नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिरसा और घरौंडा (करनाल) स्थित NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में 10 प्रमुख कीटनाशकों के अवशेषों की अत्याधुनिक तकनीक से जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *