डिप्टी सीएम द्वारा मेडिकल कॉलेज में कई सुविधाओं की घोषणा

Uttar Pradesh

(लखनऊ ,U P)26सितंबर,2026

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कई कार्यों की घोषणा की। दिन में 3.34 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम ने पहले एमआरआई, ओटी, सीटी स्कैन और अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया।

उसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 200 और 300 शैय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी (इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट), अस्पतालों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, मुख्य परिसर में कवर्ड कॉरिडोर, प्रशासनिक ब्लॉक में अतिरिक्त कक्ष और लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर को लेवल-2 के रूप में संचालित करने की सौगात दी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि 300 और 200 शैय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना के लिए 294.20 लाख रुपये और 100 शैय्या वाले अस्पताल में 149.54 लाख रुपये के प्रस्ताव को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वीकृति दे दी है।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने आईसीयू के प्रभारी डॉ. विनीत मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। साथ ही शनिवार को दो हजार मरीजों की आपीडी को देख कर कहा कि प्रदेश में बने अन्य मेडिकल कॉलेज बहितर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्राचार्य को हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

अस्पतालों को जोड़ने के लिए बनेगा संपर्क मार्ग

गोराबाजार स्थित 200 और 300 शैय्या वाले अस्पतालों को जोड़ने के लिए सीसी रोड और संपर्क मार्ग के निर्मा अनुमानित लागत 49.36 लाख रुपये है। इसका जुलाई को जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिलाधिकारी की ओर से 25 जुलाई को प्रस्ताव महानिदेशक कार्यालय भेजा जा चुका है। इसे भी डिप्टी सीएम ने मंजूरी दे दी है। इसके पूर्व एमबीबीएस के प्रथम बैच के छात्रों ने बुके देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

मुख्य परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक और लेक्चर थियेटर को कवर्ड कॉरिडोर से जोड़ने की अनुमानित लागत 100 लाख रुपये है। वहीं प्रशासनिक ब्लॉक में आवश्यक अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की अनुमानित लागत 50 लाख रुपये है। दोनों कार्यों के प्रस्ताव 22 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय भेजे गए हैं। इस पर भी डिप्टी सीएम ने सहमति देते हुए जल्द मंजूरी देने की बात कही है(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *