मुख्यमंत्री चौधरी द्वारा “संवाद” में सहभागिता

Bihar

(पटना,बिहार)26सितंबर,2026.

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 10590.5328 करोड़ रूपये की लागत से कुल 13033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों का 66 पैकेजों में दीर्घकालीन निष्पादन और उपलब्धि आधारित पथ आस्तियां अनुरक्षण संविदा प्रणाली (ओ०पी०आर०एम०सी०) के तृतीय चरण में वर्ष 2026 से 2033 तक (7 वर्षों) संधारण कार्य का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि प्रत्येक किलोमीटर सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी तथा मासिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतर रखरखाव से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलों एवं सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ओ०पी०आर०एम०सी० फेज-3 में आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़कों की निगरानी और अनुरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा । बेहतर सड़क निर्माण के साथ-साथ उसके रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *