महानवमी पर 19 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)16अक्टूबर,2026.

उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए 19 अक्तूबर, सोमवार को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि पहले जारी अवकाश सूची के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे। शासन ने आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी हैं। इस निर्णय से प्रदेश के लोगों को महानवमी का पर्व मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *