(देहरादून)18अक्टूबर,2026
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राज्य के शानदार ‘फिल्म एनवायरमेंट’ और उत्तराखंड में फिल्म निर्माण से जुड़ी संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ही देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं। उत्तराखंड सरकार की फिल्म-फ्रेंडली नीतियों के चलते लगातार देश-विदेश के फिल्मकार यहां शूटिंग के लिए आकर्षित हो रहे हैं, जो राज्य में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।(साभार)
